‘‘सत्ता के वियोग में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे मुकेश अग्निहोत्री’’

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 09:29 PM (IST)

शिमला: आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के उस वक्तव्य को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दरबारी बताया था। संयुक्त वक्तव्य में तीनों मंत्रियों ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को अब इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए कि प्रदेशवासियों ने उनकी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। मुकेश अग्निहोत्री सत्ता के वियोग में जिस अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार 5 बार प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और मुख्यमंत्री के रूप में उनका चयन पार्टी हाईकमान तथा भाजपा विधायक दल ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता व छवि को देखते हुए किया है।


दरबारी होने की प्रथा तो कांग्रेस पार्टी की
उन्होंने कहा कि दरबारी होने की प्रथा तो कांग्रेस पार्टी की है, जहां पार्टी का हर नेता चाटुकारिता करके उच्च पद प्राप्त करता है। मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के लोग 5 वर्षों में कांग्रेस कार्यकाल की कारगुजारी से भलीभांति परिचित हैं और शीघ्र ही उनके कार्यकाल के दौरान किए गए भ्रष्टाचार का कच्चा चि_ा लोगों के सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अनेक धड़ों में बंटा हुआ राजनीतिक दल बन गया है, जिसमें हर नेता अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता भी असमंजस में हैं कि वह किस गुट में जाएं और इसीके चलते वह गलत बयानबाजी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News