24 किलो गांजे सहित 3 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 12:52 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़ (मग्गो): डी.एस.पी. अमलोह मनप्रीत सिंह तथा एस.एच.ओ. सुखवीर सिंह मंडी गोबिंदगढ़ ने बिहार के 3 नौजवानों से लाखों रुपए की कीमत का 24 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस स्टेशन गोबिंदगढ़ ने बताया कि जिमखाना रोड स्थित एलीमैंटरी स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान 3 युवक जिनके हाथों में थैले थे, की तलाशी लेने पर उनसे 8-8 किलो के हिसाब से कुल 24 किलो गांजा बरामद हुआ।
 

उनकी पहचान वरुण कुमार निवासी गांव शुक्ला टोली जिला सिवान बिहार, दीपू कुमार निवासी गांव डूमरिया जिला पश्चिमी चंपारन बिहार तथा अजय कुमार निवासी गांव सगराउ जिला बकसर बिहार के तौर पर हुई है।  पुलिस ने तीनों नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल कर लिया है। डी.एस.पी. मनप्रीत सिंह ने बताया कि ये लोग रायपुर छत्तीसगढ़ से गांजा लाते थे जिनकी और बारीकी से जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News