किसी के लिए राहत तो किसी के लिए आफत बनकर आई बारिश

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 11:33 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर) : पवित्र नगर के निवासियों को उस समय राहत मिली जब तेज बारिश ने वातावरण में छाई धूल को साफ कर मौसम को कूल-कूल बना दिया। रात 9 बजे के बाद शुरू हुई बारिश सारी रात रुक-रुक कर चलती रही व सुबह लोगों को ताजी हवा से ठंडक भरा मौसम मिला। दोपहर के बाद हवा में नमी की मात्रा फिर से अधिक होने कारण तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश ने जहां आम लोगों को राहत पहुंचाई वहीं मक्की की फसल लेकर मंडियों में बैठे किसानों को परेशानियों का सामना किया।

बीमारियों से राहत मिलने की संभावना
सेहत माहिरों के अनुसार आसमान में छाई धूल-मिट्टी के कारण आम तौर पर सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बीती रात हुई बारिश से इससे काफी राहत मिली।

किसानों की फसल हुई खराब
बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान लगाने की तैयारी कर रहे किसानों ने चैन की सांस ली। मक्की की फसल वाले किसानों के लिए यह बारिश आफत बन कर आई। तैयार हो चुकी मक्की की फसल को काटने की तैयारी कर रहे किसानों को बारिश होने के कारण 1-2 दिन बाद कटाई करनी पड़ेगी। मंडी में मक्की की फसल लेकर आए किसानों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। देर रात बारिश के बचाव के लिए फसल को तिरपाल से ढकने के बावजूद भी कई किसानों की फसल खराब हो गई। जिस कारण पहले से ही मक्की के रेट से परेशान किसानों को और आर्थिक नुक्सान का सामना करना पड़ा।

मक्की की फसल की क्वालिटी हुई डाऊन
बारिश के  कारण मक्की की फसल की अच्छी नस्ल भी प्रभावित हुई है। पहले जो मक्की 760 से 830 रुपए बिक रही थी वही अब 660 से 675 में बिक रही है। मक्की की फसल खरीदने वाली मुख्य कंपनी गोदरेज के मुताबिक अगर क्वालिटी ऐसी ही रही तो रेट और भी कम हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News