हर लड़की चाहती है कि ब्वॉयफ्रैंड ना पूछें उससे ये 5 सवाल

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 10:29 AM (IST)

लड़कियों के मन में ऐसे बहुत से सवाल होते हैं, जिसे वह चाहकर भी पूछ नहीं पाती। मगर लड़के तो अपने मन की बात आसानी से पूछ लेते हैं। वैसे तो हर लड़की को अपने ब्वॉयफ्रैंड से यही शिकायत होती है कि वह ज्यादा बात नहीं करते लेकिन कभी-कभार वह ऐसा कुछ पूछ बैठते हैं कि लगता है, काश.. वह न ही बोलते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रैंड कभी न पूछें।
 

1. क्या मैं तुम्हारा पहला प्यार हूं?
हर लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से यह सवाल तो जरूर पूछना चाहता है कि क्या वह उसका पहला प्यार है। मगर लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रैंड से पहले कोई और जरूर पसंद होता है, चाहे वह उसका क्रश ही क्यों न हो।

PunjabKesari

2. क्या तुम मेरी मॉम के साथ शॉपिंग पर जाओगी?
हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रैंड उसका मॉम के साथ शॉपिंग पर जरूर जाए, ताकि वह इसी बहाने उन्हें अच्छे से जान लें। मगर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड की मॉम की साथ शॉपिंग पर जाने से बहुत डरती है।
 

3. तुम्हारे पैरेंट्स मुझे पसंद करेंगे या नहीं?
अपनी गर्लफ्रैंड के पेरेंट्स से मिलना लड़कों के लिए सबसे मुश्किल काम होता है और वह पहले ही अपने पार्टनर से यह सवाल करने लगते हैं। मगर लड़कियां इस बात को लेकर खुद इतनी टेंशन में होती है कि वह सवाल से बचना चाहती हैं।

PunjabKesari

4. मेरी फ्रैंड या बहन कितनी क्यूट है न!
हर लड़का अपनी गर्लफ्रैंड से यह जरूर पूछता है कि उसकी बहन या दोस्त उसे कैसे लगती है। मगर लड़कियां ऐसी बातों से दूर रहना ही पसंद करती है।
 

5. तुम अब किसी दूसरे लड़के को डेट तो नहीं करोगी?
लड़कों के मन में हमेशा यह डर रहता है कि उसकी पार्टनर किसी बात को लेकर गुस्सा न हो जाए। ऐसे में अपनी इस इनसिक्योरटी के चलते अपनी गर्लफ्रैंड से यह सवाल पूछ बैठते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static