अमरेन्द्र, जाखड़ व बादल खुद रह चुके हैं अलगाववादियों के समर्थक: खैहरा

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 08:29 AM (IST)

जालंधर (कमलेश): अलग पंजाबी राष्ट्र बनाने के अलगाववादी रैफ्रैंडम-2020 का समर्थन करने पर ‘आप’ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा चौतरफा हमलों के बाद आज प्रैस कॉन्फ्रैंस कर अपने विरोधियों पर खूब बरसे।

खैहरा ने कहा कि उन्हीं के पार्टी के कुछ नेता विरोधी दलों के ट्रैप में फंस गए हैं और इसी कारण उन पर भी बयानबाजी कर रहे हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा, आर.एस.एस. और अन्य कई हिन्दू संगठन भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं लेकिन उन पर बयानबाजी कर इस तरह के हमले नहीं किए जाते। खैहरा ने राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल खुद अलगाववादियों के समर्थक रह चुके हैं लेकिन वर्तमान में इन्होंने अपने चेहरों पर मुखौटे पहने हुए हैं। उन्होंने प्रैस वार्ता के दौरान इन नेताओं के अलगाववादियों के साथ कुछ फोटो भी दिखाए।

खैहरा ने कहा कि अकाली और कांग्रेसी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं और इसका सबूत यह है कि कांग्रेस सरकार के राज में बादल की बसों में और इजाफा हुआ है। कांग्रेस ने चुनावों में वायदा किया था कि सत्ता में आने पर नशे के कारोबार में लिप्त नेताओं को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। दोनों ही पार्टियां पंजाबियों कीआंखों में धूल झोंकती आई हैं। प्रकाश सिंह बादल वही शख्स है जोकि 1982 में संविधान की प्रतियां फाडऩे वालों में सम्मिलित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News