अमरनाथ पर भंडारे के लिए शक्ति मानव सेवादल रवाना, मंत्री विपुल ने दिखाई हरी झण्डी

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:20 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): शक्ति मानव सेवादल के लोगों ने आज अमरनाथ पर भंडारे के लिए सामान लेकर रवाना हुए। जिसे फरीदाबाद के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ओर साथ ही यात्रा शुभ होने और सफल होने की शुभकामना दी। विपुल गोयल ने कहा कि यह सेवा दूर-दूर से अमरनाथ पर आने वाले लोगों और शिव भक्तों के लिए किया जाता है। यह संस्था पुण्य का काम कर रही है। विपुल गोयल ने कहा कि इन संगठनों ने इस प्रयास को भगवान सफल बनाएं और इनका यह भंडारा ऐसे ही निरंतर चलता रहे इसकी शुभकामना देता हूं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर संस्था के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि यह भंडारा अमरनाथ पर 34 दिन के लिए लगाया जाता है। यह भंडारा पिछले 13 वर्षों से ऐसे ही लगातार जाता है। अमरनाथ पर भंडारे का आयोजन संस्था में जुड़े सभी लोगों के प्रयास से किया जाता है। यह भंडारा अमरनाथ पर आने वाले शिव भक्त और लोगों के लिए किया जाता है। नीरज शर्मा ने बताया कि इस भंडारे में रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static