सरकारें वायदों पर अमल नहीं करती: भारत प्रेम

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 12:59 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(धमीजा): भारतीय कल्याण संगठन की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रधान भारत प्रेम ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी न तो महिलाओं को उत्पीडऩ से बचाया जा सका है, न शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कामयाब हुए हैं। हमें नए-नए सपने दिखाए जा रहे हैं। सरकारें वायदे करती रहीं लेकिन अमल नहीं किया। इस अवसर पर रिटायर्ड अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया। हरियाणा की कमेटी का अध्यक्ष रेलवे विभाग के रिटायर्ड अधिकारी हरि सिंह व उपाध्यक्ष कृष्ण चंद रंगा को बनाया गया। उनके साथ मास्टर फकीर चंद, रिटायर्ड सब-इंस्पैक्टर ओमप्रकाश, कर्म सिंह आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static