मक्खियों ने कर दिया है परेशान तो इन आसान तरीके से पाएं छुटकारा

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 03:18 PM (IST)

गर्मियों और बारिश के मौसम में मक्खियां अक्सर घर में आ जाती है। ये पहले घर में पड़े कचरे पर बैठती हैं, फिर खाने वाली चीजों पर बैठ जाती हैं। इससे शरीर को कई सारी बीमारियां लग जाती हैं। इसके साथ ही मक्खियां जिस चीज पर बैठती हैं। उसक दोबारा खाने का मन करता । कुछ आसान तरीके अपनाकर मक्खियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

1. मक्खियों को भगाने के लिए घर में कपूर जलाएं। कपूर जलाने के बाद उसको पूरे घर में घूमा दें। कपूर की महक इतनी स्ट्रांग होती है। की मक्खियां उसको सूंघने के बाद घर से दूर चली जाती है। 

 

2. तुलसी का पौधा भी मक्खियों को घर से भगाने में बहुत सहायक है। मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए घर में तुलसी के साथ-साथ टकसाल, लैवेंडर और गेंदे के पौधे भी लगा सकती हैं। 

 

3. सिरके से मक्खियों को घर से बाहर भगाया जा सकता है। सिरके का इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में सिरका लें। अब उसमें डिटर्जेंट मिलाएं। एेसा करने से मक्खियां आपकी उस घोल की ओर आकर्षित हो जाएंगे। मक्खियां इस में डूब जाएंगी।

 


4. थोड़ी से मिर्च को पानी में डालकर मिलाएं। फिर इसको वहां पर स्प्रे करे जहां मक्खियां ज्यादा होती है। 

 


5. दालचीनी भी मक्खियों को घर से बाहर निकालने में सहायक हैं। मक्खियों को उनकी महक पसंद नहीं होती। यही कारण है कि मक्खियां घर से बाहर चली जाती हैं। । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static