खाने के ही नहीं, इन चीजों को चमकाने के भी काम आता है टोमैटो कैचअप

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 07:11 PM (IST)

ज्यादातर लोग जंक फूड या फिर खाने के साथ भी टोमैटो कैचअप खाते हैं। ये सिंपल से खाने को भी टेस्टी बना देता है। साथ खाने के अलावा भी टोमैटो कैचअप घर के कामों में कई तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आज हम आपको टोमैटो कैचअप से घर की सफाई करने का तरीका बताएंगे। 

 


1. कॉपर के बर्तनों को साफ करने के लिए टोमैटो कैचअप एक अच्छा तरीका है। बर्तनों को साफ करने के लिए 20 मिनट के लिए इन में टमैटो कैचअप लगाएं। एेसा करने से बर्तनों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी दूर हो जाएंगे। 

 

2. चांदी के बर्तन हो या गहने इनकी चमक कुछ समय के बाद खत्म हो जाती है। उनकी चमक को वापिस लाने के लिए टोमैटो कैचअप लगाएं। 5 मिनट के बाद इसको नर्म कपड़े से साफ कर लें। अब बर्तनों को गर्म पानी से धो लें। एेसा करने से चांदी के बर्तन साफ हो जाएंगे। 

 

3. जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए उस बर्तन में टोमैटो कैचअप और पानी डालकर गर्म करें। एेसा करने से कुछ ही समय में बर्तन साफ हो जाएंगे।  

 


4. घर के फर्नीचर पर लगे जंग को दूर करने के लिए उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं। कुछ समय के टोमैटो कैचअप लगा रहने दें। अब जंग वाली जगह को साफ करें। दाग और जंग साफ हो जाएगा। 

 


5. कार को चमकाने के लिए भी टोमैटो कैचअप बहुत काम की है। सबसे पहले कार को अच्छे से साफ कर लें। फिर टोमैटो कैचअप से धीरे-धीरे कार को पॉलिश करें। इसके बाद ठंडे पानी से कांच को साफ कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static