साढ़े चार लाख का बैग लेकर बॉयफ्रेंड निक के साथ डिनर करने पहुंची 'देसी गर्ल', खूब मारा टशन

6/14/2018 4:22:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड एक्टर निक जानस के साथ अफेयर की खबरों के लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। अक्सर दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर से प्रियंका को निक के साथ डिनर डेट पर देखा गया। 

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका ने ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। वहीं ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट कलर की जैकेट भी पहनी हुई है। इसके अलावा प्रियंका के हाथ में एक छोटा बैग भी था।

PunjabKesari

यह बैग Bottega Veneta ब्रांड का है । इस बैग की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए है। प्रियंका हॉलीवुड में काम कर खूब पैसे कमा रही हैं।

PunjabKesari

इस बार प्रियंका निक से दूरी बनाती हुई नजर आईं।  प्रियंका आगे-आगे चलती रहीं और निक पीछे रहे ।

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

लोग प्रियंका के लुक को काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। प्रियंका का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड और हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News