फूलों को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 04:25 PM (IST)

फूल न केवल गार्डन में लगे अच्छे लगते है बल्कि डैकोरेशन का भी खास हिस्सा हैं। यहां तक शादियों में भी फ्रैश फूलों का इस्तेमाल किया जाने लगा है जो काफी अट्रैक्टिव भी हैं। परन्तु गार्डन या फूलदान में रखे फूल अक्सर मुर्झा जाते हैं। खासकर गर्मियों में ऐसा ज्यादा होता हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या हैं तो हम आपको कुछ ऐसे असरदार टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप फूलों को लंबे समय तक तरोताजा रख सकते हैं। 

 

चलिए जानते है फूलों को ताजा रखने के कुछ असरदार टिप्स जो लंबे समय तक बढ़ाएं रखेंगे घर की शोभा। 

 

1. अक्सर हम लोग कांच के फूलदान में फूलों रखने की गलती कर देते हैं, जिससे वह लंबे समय तक फ्रैश नहीं रह पाते। फूलों को तांबे के फ्लॉवर पॉट में रखने से वह लंबे समय तक ताजे रहते हैं। 

 

2. अगर फूल वास में रखें है तो रोज उसका पानी बदलें और फ्लोरिस्ट की राय लेकर पानी में फ्लावर फूड मिलाएं क्योंकि हर फूल का अपना अलग नेचर होता हैं, जिसके हिसाब से उन्हें फ्लावर फूड जरूरत होती हैं।  

 

3. गुलाब की कलियों को खिलाने के लिए उन्हें फूलदान में लगाने से पहले हल्का सा हेयर स्प्रे करें। इससे फूल फ्रैश और धीरे-धीरे खिलने लगेंगे। 

 

4. इसके अलावा फूलदान में तांबे का सिक्का या  ऐसप्रिन की गोली ऱखने से भी वह लंबे समय तक ताजा रहते हैं। 

 

5. ध्यान रखें कि फूलदान में रखे हुएं फूलों की पत्तियां पानी में डुबे। अगर डुब भी जाए तो उन्हें तुरंत काट दें क्योंकि ये पत्तियां माइक्रोबियल ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं, जिससे फूल मुर्झा जाते हैं। 


 
6. अगर गुलाब के फूलों को लंबे समय तक फ्रैश रखना है तो केले के छिलकों को वास या गुलाब की क्यारी में डालें। दरअसल, गुलाब के फूलों को पोटैशियम की जरूरत होती है जो केले के छिलकों में भरपूर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static