जले हुए बर्तनों को फिर से नया बना देंगी ये घरेलू टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 02:00 PM (IST)

जले हुए बर्तन की सफाई : नजर हटने पर या किसी चीज को बर्तन में डालकर गैस पर रखने के बाद भूल जाने से बर्तन जल जाते हैं। जले हुए बर्तनों को दोबारा इस्तेमाल करने का मन नहीं करता। मगर इतने महंगे बर्तनों को फेंका नहीं जा सकता। यही कारण है कि इनको साफ करने के लिए लोग महंगे-महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी जले हुए बर्तनों को पहले जैसा बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं वह कौन से घरेलू चीजें हैं जो बर्तनों को चमकाने का काम करती हैं। 

 

1. बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए 1 चममच बेकिंग सोडे में 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी डालकर मिला लें। फिर इस पानी से बर्तनों को अच्छे से रगड़े। एेसा करने से जले हुए बर्तन एक दम साफ हो जाएंगे। 

 

2. नींबू का रस
नींबू से भी आसानी से जले हुए बर्तनों को साफ किया जा सकता है। सबसे पहले एक कच्चा नींबू लें। उसको बर्तनों के साइड पर लगाएं। इसके बाद 3 कप गर्म पानी डालें। अब ब्रश से जले हुए बर्तन को साफ करें। कुछ ही मिनटों में बर्तन साफ हो जाएंगे।

 

3. नमक 
जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए पानी में  नमक में डालकर मिलाएं। फिर इसको उसी बर्तन में 4 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद ब्रश की सहायता से इसको रगड़ें। दाग साफ हो जाएंगे।  

 

4. टमाटर 
टमाटर के रस से भी जले हुए बर्तन को साफ किया जा सकता है। एक बर्तन में टमारटर का रस डाल कर गर्म करें। फिर इसको साफ करें।आप चाहें तो इसमें नमक का भी प्रयोग कर सकती हैं।

 

5. प्‍याज
प्याज का एक छोट्टा टुकड़ा लें। अब इसको जले हुए बर्तन में पानी डालकर उबाल लें। कुछ ही देर में जले हुए बर्तन के निशान मिट जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static