भोलेनाथ का ये निवास स्थान भी कहलाता है शक्तिपीठ

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 07:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
विश्व का सबसे ऊंचा और एकमात्र शिव-पार्वती निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की यात्रा 8 जून 2018 को शुरू हो गई है। धार्मिक पुराणों में इस शिव धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से सर्वश्रेष्ठ एक माना गया है। हर वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई साधु-संत आते हैं। तो आईए आज इस ख़ास मौके पर आपको कैलाश मानसरोवर से जुड़ी 7 एेसी रोचक और दिलचस्प बातें बताते हैं, जिनके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे-
PunjabKesari

मृदंग 
कुछ मान्यता के अनुसाार गर्मी के दिनों में जब मानसरोवर की बर्फ पिघलती है तो एक प्रकार की आवाज़ लगातार सुनाई देती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आवाज़ मृदंग की होती है। मान्यता यह भी है कि कोई व्यक्ति मानसरोवर में एक बार डुबकी लगा ले तो वह ‘रुद्रलोक’ को प्राप्त होता है।

PunjabKesari
शक्तिपीठ
कैलाश मानसरोवर की गिनती देवी के 51 शक्ति पीठों में भी होती है। माना जाता है कि यहां देवी सती का दांया हाथ गिरा था, जिससे यह झील तैयार हुई। इसलिए यहां एक पाषाण शिला को उसका रूप मानकर पूजा जाता है।

PunjabKesari
ॐ 
मान्यता है कि मानसरोवर झील और राक्षस झील, ये दोनों झीलें सौर और चंद्र बल को प्रदर्शित करती हैं, जिसका संबंध सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से है। जब आप इन्हें दक्षिण की तरफ से देखेंगे तो एक स्वास्तिक चिह्न बना हुआ दिखेगा। इस अलौकिक जगह पर प्रकाश तरंगों और ध्वनि तरंगों का समागम होता है, जो ‘ॐ’ जैसा सुनाई देता है।

PunjabKesari
मानसरोवर 
कैलाश मानसरोवर में होने वाली एेसी बहुत सी बातें हैं, जिन्हें आप केवल महसूस कर सकते हैं। झील लगभग 320 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील के आस-पास सुबह के 2:30 से 3:45 बजे के बीच कई तरह की अलौकिक क्रियाओं को केवल महसूस किया जा सकता है, देखा नहीं जा सकता।

PunjabKesari
गंगा 
इस सरोवर का जल आंतरिक स्रोतों के माध्यम से गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी में जाता है। पुराणों के अनुसार, शंकर भगवान द्वारा प्रकट किए गए जल के वेग से जो झील बनी, उसी का नाम मानसरोवर हुआ था।
PunjabKesari
दरिद्रता को घर से दूर रखती है ये चीज़ (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News