प्रैग्नेंसी के बाद झड़ रहे हैं बाल तो अपनाएं ये 5 घरेलू तरीके

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 07:01 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है। बाल झड़ना भी उन्हीं में से एक है। झड़ते बालो को देखकर महिलाएं परेशान होने लगती हैं। इससे यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। झड़ते बालों को देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। घरेलू तरीकों को अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकते हैं। 


1. अंडे का सफेद भाग
बालों को दोबारा से लंबा और घना बनाने के लिए 1 अंडे के भाग में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्ट बनाएं इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगाएं। एेसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

2. नारियल दूध
जिन महिलाओं को गर्भावस्था के बाद हेयर फॉल की समस्या रहती है। उनको हफ्ते में 3 बार नारियल तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए। एेसा करने से कुछ ही दिनों में बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। 


3. दही 
1 कटोरी दही लें। इसको 10 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। अब बालों को शैपू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 3 बार दोहराएं। लगातार इस प्रक्रिया को दोहराने से बाल सॉफ्ट होने के साथ ही झड़ने बंद हो जाएंगे। 


4.  प्याज
प्याज को कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद इसका रस अच्छे से निचोड़ लें। अब उंगलियों की मदद से प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद धोकर शैम्पू कर लें।


5.  पौष्टिक आहार
प्रैग्नेंसी के दौरान डाइट में फल, हरी सब्जियां, मछली और नट्स को लेने से आप हेयर फॉल से छुटकारा पा सकते है। इस दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ने शुरु हो जाते है। इन्हें लेने से शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static