कांग्रेस में शामिल हुए वीरेन्द्र मराठा , हुड्डा के नेतृत्व में थामा पार्टी का दामन

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 08:09 PM (IST)

चण्डीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): नई दिल्ली में हुड्डा की कोठी पर उत्तरी हरियाणा की राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले एकता शक्ति पार्टी के नेता वीरेन्द्र मराठा ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हूडडा के नेतृत्व में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास और प्रगति के लिए कांग्रेस और हुड्डा जरुरी है।

अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र मराठा ने कहा की यह सिर्फ एक राजनीतिक मिलन नहीं बल्कि दिलों का मिलन है और वो आने वाले समय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भूपेन्द्र सिंह हूड्डा के नेतृत्व में पूरी श्रद्धा से कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में काम करेंगे।

 मराठा ने कहा कि “हरियाणा के लोगों ने हूड्डा जी को 10 साल सेवा करने का मौका दिया और इन दस सालों में हरियाणा हर मोर्चे पर आगे बढ़ा। उनके कार्यकाल में किसान खुशहाल था, युवा आशावान था, महिलाएं सुरक्षित थी और व्यापारी फल-फूल रहा था। लोगों ने बड़ी आशाओं के साथ भाजपा सरकार को चुना था। लेकिन चार साल के बाद किसान बेहाल है, युवा निराश है, महिलाएं असुरक्षित हैं और व्यापारी बरबादी की कगार पर है। ऐसी हालत में, सिर्फ हुड्डा ही हरियाणा को फिर विकास की पटरी पर ला सकते हैं। आज हरियाणा को हुड्डा और कांग्रेस की जरुरत है,”।

एकता शक्ति के नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि आज हरियाणा के हर वर्ग परेशान है और बदलाव के प्रतीक्षा में है। उन्होंने कहा   वीरेन्द्र मराठा ने अपने लम्बे सामाजिक और राजनीतिक सफर में हमेशा किसान और आम आदमी के हित की बात की है। उनके साथ आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और हर कांग्रेस कार्यकर्ता को बल मिलेगा। 

हुड्डा ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के दस सालों में हरियाणा अभूतपूर्व प्रगति की। चौटाला सरकार के समय 2004 का बजट 2,300 करोड़ रुपये था। 2014 में हमने अपना आखिरी बजट 32,000 करोड़ का दिए था। हमारे समय में हरियाणा हर दिशा में आगे बढ़ा पर आज हरियाणा कर्ज के बोझ के नीचे दब रहा है और कभी नंबर 1 रहा हरियाणा विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। आज हम सबको मिलकर हरियाणा को फिर विकास की पटरी पर वापिस लाना है। रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हम सबको मिलकर संघर्ष करना है और प्रदेश को 36-बिरादरी के भाईचारे की नींव पर विकास के मामले में फिर नंबर 1 बनाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static