गर्मियों में भी नहीं होंगे पिंपल्स, इतने असरदार हैं ये नुस्खे

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 06:46 PM (IST)

गर्मियों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण कई तरह की स्किन प्रॉबल्म्स होने लगती है। इनमें से एक समस्या है पिंपल्स। पिंपल्स होने पर चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। इसे ठीक करने के लिए लोग मेडिकल स्टोर से कई तरह की आंइटमेंट खरीदते है। इससे पिंपल्स को हट जाते हैं लेकिन इसके निशान चेहरे पर रह जाते हैंष अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप इन पिंपल्स से छुटकारा तो पाएंगे ही, साथ ही इससे स्किन भी ग्लो करने लगेगी।


1. नींबू
चेहरे से पिंपल्स के दाग-धब्बे हटाने के लिए नींबू काफी फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू का रस निकाल कर कॉटन के साथ चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं। फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को दिन में कम से कम 3 बार करें। आपको 4 दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

2. पुदीने का पेस्ट
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के पत्ते इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए पुदीने के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। रात को चेहरे पर लगा कर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 1 बार अप्लाई करें। कुछ दिनों बाद पिंपल्स हट जाएंगे।

3. पपीता
पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पिंपल्स हटाने में मदद करते हैं। यह अपना असर बहुत जल्दी दिखाते हैं। इसके लिए इसे छील करे पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसका जूस भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

4. दालचीनी
इसे प्रयोग करने के लिए दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें। फिर इसका 1 चम्मच लेकर इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर बाद में इसे सादे पानी से धो लें। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को दिन में 2 बार करें।

5. हल्दी और दूध
हल्दी में कई ऐसे गुण होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर में दूध और  गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे सीधे पिंपल्स पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन लगातार करने से पिंपल खत्म हो जाएंगे।

6. लहसुन
पिंपल्स को हटाने के लिए लहसुन काफी कारगार उपाय है क्योंकि ये एक तरह का एंटीफंगल है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन की 2 कलियां और 1 लौंग लेकर पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे पिंपल्स पर लगाएं और सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static