पूर्व सैनिकों की कैप्टन से मांग,कम किए जाएं शराब के दाम

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को बढ़-चढ़कर समर्थन दिया था। पर मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग की है कि सेना की सी.एस.डी. कैंटीन से बेचे जानी वाली शराब पर टैक्स कम किया जाए।

 

उल्लेखनीय है कि 2018-19 की नई उत्पाद नीति के तहत पंजाब में सी.एस.डी. आउटलेट में शराब की दर चंडीगढ़ और हरियाणा की तुलना में 40% बढ़ी है। मिसाल के तौर पर चंडीगढ़ में 284 रुपए में मिलने वाले व्हिस्की की बोतल की कीमत पंजाब में 505 रुपए है। चंडीगढ़ में स्कॉच की कीमत 562 रुपए,लेकिन मोहाली में 811 रुपए है।  हरियाणा अपने कंटीन में एक बियर की बोतल के लिए 64 रुपए का शुल्क लेता है।

 

पंजाब में यह शुल्क 94 रुपए है। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने लिखा है कि कैप्टन अपने वायदा से पीछे हट रहे हैं। चुनावों के दौरान पूर्व सैनिकों ने उनकी काफी मदद की थी।  दिसंबर 2017 में  भी उन्होंने पंजाब की सी.एस.डी. कंटीन में शराब की दर कम करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। पर उनके अनुरोध की तरफ ध्यान न देकर

 

सरकार ने सभी पूर्व सैनिकों  का अपमान किया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ के आसपास  मोहाली, जीराकपुर और आसपास के इलाकों में लगभग 10,000 पूर्व सैनिक रह रहे हैं।  यहां 21 बड़े छावनियां हैं, जहां से सेवारत सैनिक शराब पाने के हकदार हैं।मोहाली में भूतपूर्व सैनिक शिकायत कक्ष के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल एस.एस. सोही  का कहना है कि पूर्व सैनिकों के लिए उस समय अपमानजनक स्थिति बन जाती है, जब चंडीगढ़ और हरियाणा में स्थित सी.एस.डी. स्टाफ पंजाब के पूर्व सैनिकों को शराब खरीदने के लिए अपने राज्य की कंटीन जाने के लिए कहते हैं। कैप्टन को एक अनुभवी होने के नाते उनके बलिदान और समस्याओं को समझने के साथ इसका  समाधान करना चाहिए ।  पंजाब के सैनिक कल्याण के निर्देशक ब्रिगेडियर जे.एस. अरोड़ा का कहना है कि इस मुद्दे संबंधी  मुख्यमंत्री को सूचित किया गया है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News