गुरदासपुर जेल में तलाशी लेने पर भड़के कैदी,मुर्दाबाद के नारे लगा फूंका टावर

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:06 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद गुप्ता) :   केन्द्रीय जेल गुरदासपुर में आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस द्वारा केन्द्रीय जेल में तालाशी अभियान चलाया गया। इस अभियान के चलते कैदी भड़क गए और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। चाहे इस तनावपूर्ण स्थिति में कोई  जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु कैदियों के भड़कने कारण पुलिस सक्रिय हो गई। तालाशी अभियान में आज फिर जेल से तीन मोबाईल बरामद हुए तथा 2 मई से लेकर अब तक केन्द्रीय जेल गुरदासपुर से मिलने वाले मोबाईलों की संख्या 22 हो गई है।
    
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात:काल लगभग 4 बजे केन्द्रीय जेल में तैनात सुप्रींटेंडेंट के नेतृत्व में पुलिस ने केन्द्रीय जेल में तालाशी अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 8 नम्बर बैरक से 3 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद कुछ कैदियों द्वारा विरोध करते हुए बैरक नम्बर 8 के कैदियों ने हल्ला बोलना शुरू कर दिया और केन्द्रीय जेल सुप्रींटेंडेंट के विरुद्ध नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान कैदियों द्वारा केन्द्रीय जेल के बाहर निर्मित चौंकियों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर ईंट पत्थर से हमला कर वहां लगे टावर को आग के हवाले कर दिया गया। जेल के आसपास की ईमारतों से  लोगो ने जेल के अंदर चल रहे इस सारे तमाशे को देखा तथा वीडियो ग्राफी की।
                   

 

PunjabKesari

 इस संबंधी जिला पुलिस अधीक्षक हरचरन सिंह भुल्लर को जब जानकारी मिली तो उन्होंने डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस की अगवाई भी भारी पुलिस फोर्स को जेल मे भेजा। जिनमे महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। डीएसपी ने जेल अधिकारियों के साथ मिल कर जेल में कैदियों से बातचीत शुरू की तथा शांति बनाए रखने को कहा। जिस पर मामला शांत हुआ। कैदियों की मुख्य मांग थी कि जिस कैदी से मोबाईल सहित अन्य कौई आपतिजनक चीज मिलती है तो उसके विरुद्ध कारवाई की जानी चाहिए,परंतु बैरक के सभी कैदियों से मारपीट नहीं होनी चाहिए। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि जेल में तालाशी अभियान तो सरकार के आदेश अनुसार चलता ही रहेगा,बेहतर यही है कि कैदी कोई भी आपतिजनत चीज जेल में न लाएं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News