यमुना में पानी ना होने से नाराज हरियाणा-यूपी के लोगों ने यमुना पुल पर लगाया जाम(Video)

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 11:26 PM (IST)

पानीपत(अनिल कुमार): यमुना नदी में पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे संत सहित यमुना पुल सनौली पुलिस नाका बार्डर पर हरियाणा और यूपी के लोगों ने रोड ज़ाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया। यमुना नदी तक पैदल रोड मार्च कर यमुना के अंदर मानव श्रृंखला बना पानी की मांग की । यमुना बचाओं को लेकर सुखी यमुना नदी से नाराज संत सील गिरी माहाराज पिछले छ: दिनों से हरियाणा यमुना बार्डर पुल पर मंदिर में अन्न त्याग पर अनशन पर बैठे हुए हैं। 

PunjabKesari

इसी मांग को लेकर रविवार को बड़ी तादाद में यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रत्तन सिंह रावल एडवोकेट के नेतृत्व में  नदी से सटे हरियाणा और यूपी क्षेत्र के लोग एकजुट हुए और सभी ने अनशन पर बैठे संत व अन्यसंतो के साथ मिल कर यमुना नदी पुल पर एकजुट होकर मैन हरिद्वार रोड पर कुछ देर जाम लगाया। सनौली नाका चैक पोस्ट के पुलिस टीम व समिति अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। 

PunjabKesari

जाम लगा रहे लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक संत बाबा पानी की मांग को लेकर अन्न त्याग कर छ: दिनों से जल पर ही आर्षित होकर बैठे हुए हैं। 24 मई को यमुना नदी पर लगने वाले जेठ दशहरे पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नदी सूखी होने पर स्नान की चिंता हो रही है। अगर दशहरा पर्व तक यमुना में पानी नहीं छोड़ा गया तो दोनों प्रदेशों की जनता सड़क पर धरना देगें । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static