जयराम सरकार ने एक IAS और 13 HAS अधिकारियों के किए तबादले

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 09:26 AM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार ने 1 आई.ए.एस. तथा 13 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही2 एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी की दी है। इसके तहत सरकार ने प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा राखिल काहलों (आई.ए.एस.) जिनके पास बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा मंडल तथा धर्मशाला में मुख्यमंत्री कैंप के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी है, को अब बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा मंडल लगाया है। साथ ही उनके पास पूर्व की भांति धर्मशाला में मुख्यमंत्री कैंप के विशेष सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। इसके साथ ही एच.ए.एस. अधिकारियों में अतिरिक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कालेज टांडा अश्वनी राज शाह का तबादला प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के पद पर किया गया है। 


इसी तरह एस.डी.एम. बल्ह अश्वनी कुमार को संयुक्त निदेशक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण और खेल संस्थान मनाली लगाया है। ए.सी. टू डी.सी. ऊना विनय मोदी का तबादला एस.डी.एम. ऊना के पद पर किया गया है। सचिव कम मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन व अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला ज्योती गुप्ता को संयुक्त निदेशक हिप्पा फेयलॉन, एस.डी.एम. ऊना पृथी पाल सिंह को एस.डी.एम. भरमौर जिला चम्बा, संयुक्त निदेशक हिप्पा रविंद्र नाथ शर्मा को सचिव कम मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड लगाया है। उप सचिव हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर राम प्रसाद को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चम्बा के पद पर तैनात किया है, साथ ही उन्हें ए.सी. टू डी.सी. चम्बा का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। 


एस.डी.एम. आनी पूजा चौहान को संयुक्त निदेशक डा. वाई.एस. परमार राजकीय मैडीकल कॉलेज नाहन के पद पर तैनात किया है। ए.सी. टू डी.सी. चम्बा रामया चौहान, जिनके पास जिला पयर्टन विकास अधिकारी चम्बा का अतिरिक्त दायित्व भी था, को अब एस.डी.एम. सलूणी जिला चम्बा तथा संयुक्त निदेशक डा. वाई.एस. परमार राजकीय मैडीकल कॉलेज नाहन चेत सिंह को एस.डी.एम. आनी लगाया है। संयुक्त निदेशक आयुर्वेद भावना का तबादला संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर किया है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी ईशा को भारमुक्त करेंगी। 


एस.डी.एम. सलूणी के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे कुलबीर सिंह राणा को अब संयुक्त निदेशक डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कॉलेज टांडा के पद पर तैनात किया है। एस.डी.एम. भरमौर बालकृष्ण को ए.सी. टू डी.सी. ऊना लगाया गया है। राज्य सरकार ने 2 एच.ए.एस. अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसके तहत अतिरिक्त निदेशक श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मैडीकल कॉलेज बल्ह किशोरी लाल को एस.डी.एम. बल्ह तथा सचिव राज्य चुनाव आयोग सुरजीत सिंह को संयुक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News