कैल्शियम की कमी होने पर खाएं ये आहार, हड्डियां होंगी मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 05:56 PM (IST)

कैल्शियम क्या है : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना विटामिन जरूरी होता है उतना ही कैल्शियम भी आवश्यक है। शरीर के अलग-अलग हिस्से में कैल्शियम की अलग जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी होने पर दांत, हड्डियों संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर कई और बीमारियां हो सकती हैं। यही कारण है कि हैल्दी रहने के लिए कैल्शियम जरूरी है। कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए अपनी डाइट में इस चीजों को जरूर शामिल करें।

कैल्शियम के स्रोत (Calcium Supplements)


1. बॉक चॉय (Bok Choy)
बॉक चॉक में कैल्शियन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर और शरीर के लिए महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज होते हैं। जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पाया जाना ग्लूकोसिनॉलेट्स और सल्फर शरीर को कैंसर से बचाने का काम करता है।

 

2. अंजीर 
एक दिन में अंजीर का 1 कप खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। 

 

3. भिंडी 
एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। इसको हफ्ते में दो बार खाने से दांतों खराब नहीं होते। दांतो को स्वस्थ रखने के लिए भिंडी या ओकरा खाएं। 

 

4. बादाम
दूध और बादाम में काफी सारा कैल्‍शियम मौजूद होता है। इसमें अन्‍य पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं। कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए रोजाना एक गिलास दूध में बादाम पिस कर पीएं।

 

PunjabKesari

5. पालक
पालक में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम पालक में 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं। 

 

6. संतरा 
जिन खट्टे फलों में सिट्रस एसिड होता है, उसमें कैल्‍शियम तथा विटामिन सी भी मौजूद होता है। आपको हफ्ते में दो बार इम्‍मयूनिटी बढाने के लिये और बीमारियों को दूर रखने के लिये संतरे और नींबू का सेवन करना चाहिए।

 

7. चीज
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए चीज खाएं। चीज चाहे वह मरमेसन हो या फिर, मॉजरिल्‍ला या शैड्डर, सभी कैल्‍शियम से भरपूर होते है।

 

8. तिल 
तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच दूध मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static