कैप्टन की पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात, आपसी संबंधों को बढ़ाने की कवायद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 24, 2018 - 08:54 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने, व्यापारिक संबंधों की मजबूती और द्विपक्षीय संबंधों को फिर से सामान्य बनाने की जरूरत पर बल दिया है।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सुहैल मोहम्मद के साथ यहां एक अनौपचारिक मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सरहद पर बढ़ते तनाव और दोनों देशों के बीच व्यापार घटने पर चिंता प्रकट की है। दोनों ने इस बात पर सहमति प्रकट की कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार में कमी दोनों देशों के हितों के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने लोकहित में तनाव घटाने के लिए दोनों देशों के बीच ठोस कोशिशें किए जाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पंजाबों के बीच लोगों के आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

मोहम्मद ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय के लिए शांति और स्थिरता कायम करने के लिए जरूरी है कि दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते बेहतर हों जो दोनों देशों के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। पाक उच्चायुक्त ने दोनों देशों में सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस मकसद में तेजी लाने के लिए आथारिटीज से विभिन्न स्वीकृतियां जरूरी हैं। कैप्टन सिंह और मोहम्मद ने शांति प्रक्रिया को मजबूत बनाने और दोनों देशों के बीच आर्थिक और सामाजिक विकास की बुनियादों को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर दिया तथा इस बात पर सहमति प्रकट की कि भारत और पाकिस्तान बदलते वैश्विक माहौल में दोनों का नजदीक रहना बहुत जरूरी है क्योंकि दोनों देशों को बहुत सी सांझी चुनौतियों और सांझे दुश्मन दरपेश हैं। कैप्टन सिंह ने कहा कि इकठ्ठा होकर काम करना दोनों देशों के हित में है । इसलिए दोनों को इन चुनौतियों का मुकाबला सांझी भावना के साथ करना चाहिए।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News