युकां ने जलाया PM Modi व RSS का पुतला, पुलिस से हुई झड़प

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 07:41 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): युवा कांग्रेस ने सोमवार को कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। युवा कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ  धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर.एस.एस. का पुतला भी फूं का। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। 
PunjabKesari

महंगाई व खराब कानून व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार 
देश व प्रदेश में महंगाई व खराब कानून व्यवस्था के लिए युकांइयों ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार को 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं परंतु देश में खराब कानून व्यवस्था, महंगाई व किसान आत्महत्या के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में महिलाओं व छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे देश शर्मसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ आर.एस.एस. जुड़ी हुई है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 


उन्नाव कांड में विधायक को बचाने में लगी सरकार 
उन्होंने कहा कि उन्नाव में भाजपा विधायक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और सरकार भाजपा विधायक को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों व मीडिया की सक्रियता के चलते विधायक के खिलाफ  एफ .आई.आर. हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए। 


4 वर्ष में बढ़ा अपराध का ग्राफ 
अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और प्रदेश की बेटियों के साथ रेप व हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं तथा कानून एवं व्यवस्था पूरी तरफ  से विफ ल हो रही है। आज महिलाएं घरों से बाहर निकलने से कतराती हैं। पिछले 4 वर्षों में अपराध का ग्राफ  बढ़ा है, जिससे कई घिनौनी वारदातों से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आगामी समय में प्रदेश में आंदोलन करेगी ताकि सरकार लोगों के पक्ष में कार्य करे और विकास हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News