नाबालिग से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कबूली रेप की वारदात

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 04:53 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के जठलाना में मोहड़ी गांव की नाबलिग के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद आज यमुनानगर के एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस में चार से अधिक आरोपी भी हो सकते है। पकड़े गए आरोपियों में से दो ने रेप की वारदात को कबूला है। बाकी बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोषियों को किसी कीमत पर नही बक्शा जाएगा।
PunjabKesari
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि यह बहुत ही घिनौना अपराध किया है। कहा कि नाबालिग के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर ही एक को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक इस मामले में जिस प्रकार से शिकायतकर्ता ने दो नाम सहित और दो अन्य के नाम लिखवाए थे जो एफआईआर में है। उसके अलावा भी बहुत से लोग इस मामले में लिप्त हो सकते है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि इस घटना को देश की किसी घटना से न जोड़ जाए। क्योकि पुलिस अपना काम बहुत अच्छे से कर रही है। पीड़ित पक्ष भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमे से दो ने माना है कि उन्होंने रेप किया।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static