रिटायर्ड फौजी ने सास व चाची को गोली मार उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई जान(Video)

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 03:54 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): खंड भूना के गांव गोरखपुर में ससुराल आए रिटायर्ड फौजी ने सास व चचेरी सास को गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी ने दोनों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पाकर भूना थाना प्रभारी गांव पहुंचे। पुलिस ने मकान में प्रवेश करने का प्रयास किया तो आरोपी ने फिर से फायरिंग की। एस.पी. दीपक सहारण व डी.एस.पी. जगदीश काजला मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद भी आरोपी फायरिंग करता रहा। पुलिस ने मोर्चा संभालकर घर को चारों तरफ से घेर लिया तथा आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। अपने को घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके पकड़े जाने के बाद घायल महिलाओं को अग्रोहा भिजवाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
PunjabKesariआरोपी देवेंद्र हिसार के सैक्टर-16/17 में रह रहा है। मूल रूप से वह हिसार के पहला गांव का निवासी बताया जा रहा है। गोरखपुर निवासी मेवा सिंह की बेटी सुनीता से उसकी शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद सुनीता को 2 बच्चे भी पैदा हुए, लेकिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई जिसके चलते सुनीता मायके आ गई। दोपहर को देवेंद्र गोरखपुर गांव में अपनी ससुराल पहुंचा। आते ही उसने ससुरालियों से झगड़ा शुरू कर दिया और पिस्टल से गोली चला दी, जो मेवा सिंह की पत्नी मनपति व मेवा सिंह के छोटे भाई धर्मबीर की पत्नी केला देवी को लगी। आरोपी की पत्नी सुनीता पड़ोसियों के घर घुस गई जिस कारण उसकी जान बच गई। 

पुलिस ने घटनास्थल से 8 राऊंड चले हुए कारतूस व आरोपी के कब्जे से प्वाइंट 32 की पिस्टल व 24 कारतूस बरामद किए। वारदात के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची तथा इंचार्ज डा. जोगिंद्र सिंह ने रक्त के नमूने लिए। सुनीता के पिता मेवा सिंह ने बताया कि दामाद उसकी लड़की को कई दिनों से तंग कर रहा था तथा 18 लाख रुपए की मांग कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static