State Highway पर कार-जीप में जोरदार टक्कर, कार सवार 6 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 11:01 PM (IST)

सिहुंता: कांगड़ा-सिहुंता-चम्बा स्टेट हाईवे पर सिहुंता के समीप सराली नामक स्थान पर 2 वाहनों की रविवार शाम को भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी अनुसार द्रमन से सिहुंता की और आ रही पिकअप जीप (एच.पी. 57-2697) व चम्बा से कांगड़ा की तरफ जा रही एक कार (एच.पी. 01डी-3264) के बीच रविवार शाम करीब 6 बजे सराली नामक स्थान पर जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इनोवा कार को भारी नुक्सान हुआ है। 


घायलों में एक बच्चा भी शामिल
हादसे में इनोवा कार में सवार 6 लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। दुर्घटना के तत्काल बाद 108 व अन्य वाहन के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शाहपुर व टांडा ले जाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के चलते काफी देर तक उक्त मार्ग पर यातायात जाम लगा रहा जिसे पुलिस ने बाद में खुलवा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News