24 घंटे की ट्रेड मिल दौड़ शुरू, बनेगा नया एशियन रिकॉर्ड! (Watch Video)

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 04:09 PM (IST)

नाहन (सतीश): ऐतिहासिक चौगान मैदान में 24 घंटे की ट्रेड मिल दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ के जरिए जहां अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा नया एशियन रिकॉर्ड बनाएंगे। वहीं 3 मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए इस चैरिटी दौड़ के जरिए पैसा भी जुटाएंगे। धावक सुनील ने लोगों से सहयोग की अपील की है। दौड़ को एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। 
PunjabKesari

शर्मा इस दौड़ के जरिए दो किडनी मरीज व एक हार्ट के लिए पैसा जुटाना चाहते हैं। यह तीनों गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। सुनील की हौसला अफजाई के लिए 2 मरीज भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने इस मदद के लिए जहां उसका आभार जताया है वहीं लोगों से भी सहयोग मांग रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News