कैबिनेट के शपथ समारोह को लगा ग्रहण, 2 विधायकों का इस्तीफा!

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 02:04 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब केबिनेट के लिए 9 मंत्रियों के नाम फाइनल करने से कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायको में नाराजगी देखने को मिल रही है।

संगरूर से अमरगढ़ हलके के विधायक सुरजीत सिंह धीमान और जिला फाजिल्का के ब्लुआना हलके से विधायक नत्थू राम ने पार्टी के इस फैसले के खिलाफ अपने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया है। संगरूर के दिड्बा में दोनों विधायको ने कांग्रेस पार्टी पर मंत्रिमंडल में बी.सी और एस.सी समाज के विधायकों को सम्मान न देने का आरोप लगाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News