अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई पहुंचे आगरा, किया ताजमहल का दीदार

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 01:18 PM (IST)

आगराः दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है। जिसे देखने के लिए देश विदेश के लोग अक्सर आते हैं। इसी कड़ी में भारत दौरे पर अाए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई रविवार को अपने साथ आए पूर्व राजनयिकों के संग ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की खूबसूरती को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और इसकी खूबसूरती से इतना ज्यादा प्रभावित हुए कि अपने हाथों में कैमरा थाम लिया। 
PunjabKesari
इसके बाद ताजमहल की बेहतरीन तस्वीरें में अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पर्यटकों की तस्वीरें लेने के साथ-साथ ताजमहल को हर एंगल से कैमरे में कैद किया। ताजमहल में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति किसी प्रोफेशनल कैमरामैन की तरह ही फोटो क्लिक कर रहे थे। उन्होंने मुख्य गुंबद, ताजमहल के गेट की तस्वीरें लीं। 
PunjabKesari
इसके अलावा ताजमहल से लगकर बह रही यमुना की धारा को भी उन्होंने कैमरे में कैद किया। साथ ही अपने साथ आए पूर्व राजनयिकों की तस्वीरें भी कैमरे में उतारीं। 
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के तहत शनिवार को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आगरा पहुंचे। जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद वह फतेहपुर सीकरी गए और उन्होंने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत की। 
PunjabKesari
इस दौरान वह फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की कब्र पर चादरपोशी की। फतेहपुर सीकरी के कैंपस में उन्होंने जमकर फोटोग्राफी भी करवाई। उन्होंने कव्वाली को भी सुना। हामिद करजई ने गाइड से फतेहपुर सीकारी के इतिहास के बारे में जाना। गाइड ने अफगानी भाषा में ही फतेहपुर सीकारी के इतिहास और उसकी बनावट के बारे में बताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static