11 जिलों में बनने वाले भाजपा कार्यालयों का भूमि पूजन कल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): भाजपा के 11 जिलों में बनने वाले कार्यालयों का भूमि पूजन कल सुबह किया जाएगा। हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन एवं भाजपा जिला कार्यालय निर्माण समिति प्रभारी जी.एल. शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे प्रदेश के 11 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों के भूमि पूजन कार्यक्रम तय किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुरुग्राम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर एवं संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, नूंह में उद्योग मंत्री विपुल गोयल, पलवल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जबकि अम्बाला, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भूमि पूजन करेंगे। 

शर्मा ने बताया कि करनाल, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में अगले एक माह तथा यमुनानगर, पानीपत, सिरसा में अगले 2 माह में कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। झज्जर और महेंद्रगढ़ जिला कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है, इसके नक्शे सम्बंधी औपचारिकता पूरी करके जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और इसकी गतिविधियों को सुनियोजित तरीके से चलाने में कार्यालय की अहम भूमिका होती है। कार्यालय स्थायी होने से पदाधिकारियों के प्रवास एवं जिला स्तर पर रणनीति बनाने में एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static