उन्नाव-कठुआ रेप कांड: अब इस शहर में युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल जताया रोष

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 11:36 AM (IST)

हरोली : कठुआ, उन्नाव और सूरत में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में आज कैंडल मार्च किया। युवा कांग्रेस ने इस तरह के बढ़ रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की है। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इन बलात्कारियों को तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इन अत्याचारों पर वहां की सरकारें लगाम लगाने में असफल रही हैं। इस तरह की दरिंदगी के खिलाफ विदेशों में भारत की बहुत बदनामी हो रही है। चारों ओर मोदी सरकार की घोर ङ्क्षनदा हो रही है। कांग्रेस मांग करती है कि इन मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।


कानून दोषियों को फांसी की सजा दे
वर्तमान सरकारों को इस पर कड़ा कानून बनाकर दोषियों को फांसी की सजा दे देनी चाहिए। इस कार्यक्रम में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के सचिव अखिल अग्निहोत्री व हरोली विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नक्षत्र सिंह, हमीरपुर हर्ष, सुुभांशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, देवकी नंदन, सोनू, अमित, हरजीत सिंह बैंस, संजीव कौशल, अमित कुमार, हरजीत सिंह, सतनाम सिंह सत्ता, राजेश कुमार, विनय कुमार मोनू, अशोक कुमार व मनीष आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News