छेत्री के दो गोल की मदद से बेंगलुरू FC बना सुपर कप चैंपियन

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 09:01 PM (IST)

भुवनेश्वरः कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने आज यहां शुरू में पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करके दस खिलाडिय़ों के साथ खेल रहे ईस्ट बंगाल को 4-1 से हराकर पहला सुपर कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

छेत्री ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 68वें (पेनल्टी पर) और 90वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा बेंगलुरू की तरफ से राहुल भेके ने 39वें और निकोलस फेडोर यानि मिकू ने 71वें मिनट में गोल दागे थे। ईस्ट बंगाल को क्रोमाह ने 28वें मिनट में शुरूआती बढ़त दिलायी थी।         

बेंगलुरू ने शुरू से ही सकारात्मक रवैया अपनाया लेकिन ईस्ट बंगाल ने पहला गोल किया। क्रोमाह ने कार्नर पर यह गोल दागा। बेंगलुरू ने 39वें मिनट में बराबरी का गोल किया। राहुल ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ गोल करके अपनी वर्तमान टीम को वापसी दिलाई जिसने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

मिकू ने दिलाई 3-1 की बढ़त
पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले ईस्ट बंगाल के समद अली मलिक को लाल कार्ड मिला जिसके कारण उनकी टीम को दूसरे हाफ में दस खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा। बेंगलुरू को 68वें मिनट में गुरविंदर सिंह के गेंद पर हाथ लगाने से पेनल्टी मिली जिसे छेत्री ने आसानी से गोल में बदला। इसके तीन मिनट बाद मिकू ने गोल करके बेंगलुरू की बढ़त 3-1 कर दी। छेत्री ने अंतिम हूटर बजने से कुछ देर पहले उदांता के क्रास पर टीम की तरफ से चौथा गोल दागा। छेत्री को मैन आफ द मैच और मिकू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।       
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News