जिसके पास हरियाणा का डोमिसाइल है उस खिलाड़ी को हम सम्मान जरूर देगें: अनिल विज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 07:49 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को नकद इनाम दिए जाने में अब पेच फंसता दिख रहा है। राज्य की मौजूदा खेल नीति के तहत हरियाणा के 6 खिलाड़ियों को नकद इनाम देने में खेल नीति सरकार के आड़े आ रही है। ये वो 6  खिलाडी है जो मूल रूप से तो हरियाणा के है लेकिन इस बार वह रेल मंत्रालय की तरफ से खेले है।

खेल मंत्री अनिल विज ने इस विषय पर कहा कि जो कैश अवार्ड दिया जाएगा। वह मौजूदा खेल नीति के अनुसार ही दिया जाएगा। जिस के पास हरियाणा का डोमिसाइल है उस खिलाडी को हम सम्मान जरूर देगें। लेकिन एक खिलाडी को दो जगह कैश  इनाम नहीं दिया जा सकता है। विज ने कहा कि फिर भी हम हरियाणा सरकार की तरफ से उन्हें कुछ न कुछ जरूर देगें।

गौरतलब है कि हरियाणा की प्रस्तावित खेल नीति भी रेलवे के ऐसे 6 खिलाडियों को कैश राशि देने की व्यवस्था के खिलाफ है। वहीं चर्चा है कि इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये है वह 6 खिलाडी-
बजरंग पूनिया, सुमित कुमार, विनेश फौगाट, साक्षी मलिक कुश्ती, मनोज कुमार और नमन तंवर ये वो खिलाड़ी है जिन्होंने देश को पदक दिलवाएं है। अगर सरकार इन्हे कैश अवार्ड भी देती है तो 6 करोड़ की राशि इनको दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के फोटो   रेल मंत्रालय ने अपने विज्ञापन में प्रसारित किया है। साथ ही अपनी अाधिकारिक विज्ञप्ति में भी यह दावा किया है कि रेलवे की तरफ से खेले खिलाड़ियों में से 10 खिलाड़ियों ने देश को पदक दिलवाए हैं।

हरियाणा सरकार कर चुकी है 22 खिलाड़ियों को सम्मानित करने का ऐलान
प्रदेश सरकार हरियाणा के सभी 22 खिलाड़ियों को सम्मानित करने का ऐलान कर चुकी है। इन 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकार 26 अप्रैल को राजभवन में सम्मानित करने का प्लान बना रही है। खेल नीति के तहत राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ करोड़, रजत पदक विजेता को 75 लाख और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाना है।

अभी तिथि पर सशय 
खेल मंत्री अनिल विज का कहना है कि खिलाडियों की उपलब्धता के आधार पर हरियाणा सरकार खिलदरियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय करेगी। खेल विभाग के अधिकारी उनसे समन्वय कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static