फिरोजपुर सतलुज दरिया में डूबने से 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 09:14 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में सतलुज दरिया के समीप गांव टेन्डी वाला के रहने वाले एक लड़का, एक लड़की और एक महिला एक किस्ती द्वारा सतलुज दरिया के रास्ते वापिस अपने घर जा रहे थे कि अचानक किश्ती सतलुज दरिया में पलट गई जिससे तीन लोगों की सतलुज दरिया में डूबने से मौत हो गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार किश्ती में कुल 8 लोग सवार थे। किश्ती का संतुलन बिगड़ने से सभी लोग दरिया में गिर गए। वहीं आस-पास के लोगों ने 5 लोगों को डूबने से बचा लिया लेकिन तीन लोगों की दरिया में डूबने से मौत हो गई। आस पास के लोगो ने दरिया में छलांग लगाकर इन तीनों को दरिया से निकाल तो लिया मगर अस्पताल लाते समय तीन लोगों (एक महिला, एक लड़के और एक लड़की) की मौत हो गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News