हिमाचल में प्री-मॉनसून ने दी दस्तक, किसानों के खिले चेहरे, पर्यटकों ने वॉटर राफ्टिंग का उठाया लुत्फ

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 06:10 PM (IST)

ठियोग/कुल्लू (सुरेश/मनमिंदर): हिमाचल प्रदेश में प्री-मॉनसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। यहां ऊपरी इलाकों में 4 दिन की गर्मी के बाद फिर से बारिश की बौछारें शुरू हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 से 25 जून तक मानसून के आने की सम्भावना जताई है लेकिन प्री-मॉनसून की दस्तक ने किसानों-बागवानों को बड़ी राहत दी है। वहीं प्लम, बादाम और खुमानी की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है। यही नहीं मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि इस दौरान आड़ू, बादाम और प्लम की तैयार फसलों पर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है। अधिक बारिश होने से इन फसलों के तुड़ान और फलों के झड़ने-सड़ने की अधिक संभावना रहती है। इस बारिश से जहां लोग गर्मी से राहत की सांस लेंगे वहीं इससे होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
PunjabKesari

कुल्लू में भी बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया है। पर्यटकों ने बारिश की बौछारों के बीच प्वाइंट वॉटर राफ्टिंग का आंनद लिया। घाटी में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाहरी राज्यों से कुल्लू और मनाली पहुंच रहे पर्यटक सुहावने मौसम का आंनद ले रहे हैं। राफ्टिंग प्वाइंट पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है और पर्यटक एडवेंचर गतिविधियों का आंनद ले रहे हैं। स्थानीय निवासी किशन ठाकुर ने बताया कि यहां की मनमोहक हरी-भरी वादियां और मौसम बहुत अच्छा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News