अनियंत्रित कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 08:34 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): करनाल के कर्ण लेक के पास हुए एक हादसे में दो मजदूरों में से एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे, इसी बीच एक ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियत्रिंत कार ने दोनों को टक्कर मार दी। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर का शव कब्जे में लिया है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस हादसे में कार में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

PunjabKesari, karnal

जानकारी के मुताबिक, करनाल कर्ण लेक के एक आई 20 कार के चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया। वहीं डिवाइडर पर दो मजदूर काम कर रहे थे, जो कार की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि कार पंजाब के पटियाला से आ रही थी। कार के चालक को नींद आने से कार का नियंत्रण खो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार मजदूरों को टक्कर मारने के बाद एकदम उलटी होकर पलट गई। फिलहाल, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूर बिहार राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static