केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे फरीदाबाद, कहा- मोदी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में आया सुधार

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 03:49 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में सबसे ज्यादा पॉश इलाका माने जाने वाले सूरजकुंड रोड पर स्थित चार्मवुड विलेज में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। यहां उन्होंने डीजी सुप्रीम अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत से देश के 50 करोड़ से भी अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा दूसरे देश स्वास्थ्य सेवाओं में भारत को प्राथमिकता के तौर पर देख रहे हैं।

PunjabKesari, sg

मंत्री अनुराग ठाकुर के यहां पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया और अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। मोदी सरकार में पहले स्टंट के दाम कम किए गए, दवाइयों के दाम कम किए गए। अब ज्यादा से ज्यादा अस्पताल आयुष्मान भारत से जुड़े इसके प्रयास केंद्रीय नेतृत्व की है।

PunjabKesari, supreme hospital

वहीं आयुष्मान भारत स्कीम में निजी अस्पतालों द्वारा सरकार द्वारा तय किए गए मानकों को न मानने पर अनुराग ठाकुर ने कहा सरकार समय-समय पर निजी अस्पतालों से बात करती रहती है और ज्यादा से ज्यादा अस्पतालों को इसके साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकारी अस्पतालों की दशा भी काफी सुधारी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static