''वायु'' तूफान MP में भी देगा दस्तक, दो जिलों में दिखेगा असर

6/12/2019 1:07:02 PM

भोपाल( इजहार हसन खान): अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर मुंबई कोस्ट के आसपास दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह चक्रवात वायु गुजरात के तट से टकरा सकता है। इस दौरान इसकी रफ्तार 75 किलोमीटर से लेकर अधिकतम 135 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जिसके मद्देनजर दो राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं इसका हल्का फुल्का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में वायु तूफान का ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। सिर्फ इंदौर व ग्वालियर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बाद दोपहर हल्की हवाएं भी चल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News