मतदाताओं का शुक्रिया अदा करने रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका भी हैं साथ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2019 - 11:06 AM (IST)

रायबरेली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव में मिली जीत के के लिए आभार जताने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके बाद में वह एक जनसभा कर जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगी।

PunjabKesariबता दें कि गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले उनकी पुत्री एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार देर शाम यहां पहुंच चुकी थीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका बुधवार को ही पूर्वांचल की 40 लोकसभा सीटों पर पार्टी के दयनीय प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। कांग्रेस महासचिव भुइमई अतिथि गृह में पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना है। मां सोनिया और पुत्री प्रियंका बुधवार देर शाम एक साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static