भाजपा शासनकाल में अच्छे दिन जनता के नहीं, नेताओं के आए- CM कमलनाथ

4/25/2019 6:08:12 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अच्छे दिन जनता के नहीं, बल्कि भाजपा के नेताओं के आए हैं। कमलनाथ ने जिले के मंडला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कमल मरावी के समर्थन में आमसभा को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि, भाजपा और कांग्रेस की कथनी और करनी मे बहुत अंतर है। कांग्रेस ने जो वादे किए, उसको पूरा किया। जबकि भाजपा ने जनता के लिए जो लुभावने वादे किए, उनको पूरा करने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में सिर्फ भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आए हैं।
 


PunjabKesari

 

पीएम मोदी पर किए तीखे वार
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, लच्छेदार बातें करके पांच साल पहले जिन्होंने ठगने का कार्य किया था, वे एक बार फिर जनता को देश की सुरक्षा के नाम से ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पुलवामा पर हमला भाजपा के शासनकाल में हुआ, यदि देश भाजपा के हाथ में सुरक्षित था तो फिर पुलवामा का हमला क्यों हुआ। आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने 15 साल का हिसाब नहीं दे रहे। कांग्रेस की नीति और नीयत साफ है, इसलिए कांग्रेस सरकार 75 दिन का हिसाब जनता के सामने रख रही है। कांग्रेस ने 47 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का कार्य शुरू किया, जिसमे 21 लाख का कर्ज माफ किया और आचार संहिता लग गई। चुनाव बाद सभी 47 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News