अज्ञात महिला का मिला शव, आंख व शरीर पर चोट के मिले निशान

4/25/2019 1:22:07 PM

इंदौर: शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरु की। जिसमें मृत महिला की आंख के पास चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह हीरा नगर थाना क्षेत्र के स्किम 113 में जब कुछ लोगों ने एक महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया की एक कच्चे मकान के बाहर ठेले पर शव पड़ा हुआ है जो किसी महिला का है। शव की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने प्रांरभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना संबंधी आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News