इस प्रत्याशी के लिए चुनावी प्रचार करेगा शिव ''परिवार'', संभाला जीत का मोर्चा

4/25/2019 12:10:28 PM

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार विदिशा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का प्रचार करेंगे। यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। ये वो सीट है, जहां से चुनकर शिवराज सिंह चौहान पांच बार संसद पहुंचे और विधान सभा के लिए भी चुने गए। इस बार वो खुद तो चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन अपने करीबी रमाकांत भार्गव को टिकट दिलवाया है। 

PunjabKesari
 

विदिशा लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ है और इसी गढ़ में कांग्रेस सेंधमारी की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल पर दांव खेला है तो बीजेपी ने शिवराज के सबसे करीबी रमाकांत भार्गव को चुनाव मैदान में उतारा है। रमाकांत ने इससे पहले एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में बीजेपी शिवराज के चेहरे पर ये चुनाव लड़ रही है। विदिशा पर अपनी जीत बरकरार रखने के लिए शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कार्तिकेय ने चुनाव-प्रचार पर निकलेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News