ब्रह्मसरोवर पर आने वाले टूरिस्ट्स की जेबों और वाहनों से उड़ाए जा रहे नकदी व अन्य सामान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 12:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): ब्रह्मसरोवर पर सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन कुरुक्षेत्र प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। आए दिन यात्रियों की जेबों व बसों से चोर नकदी व अन्य सामान लेकर फुर्र हो जाते हैं लेकिन आज तक कुरुक्षेत्र पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा सकी। इससे यात्री कुरुक्षेत्र प्रशासन को कोसते नजर आते हैं। जब यात्री फरियाद लेकर आसपास के पुलिस थाने में पहुंचते हैं तो वहां भी उनको एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के लिए रुकने और पूछताछ के लिए समय-समय पर कुरुक्षेत्र आने को कहा जाता है जिससे यात्री को परेशानी होती है।

ऐसे में अन्य प्रदेशों से आए यात्री एफ.आई.आर. दर्ज करने से पीछे हट जाता है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को देखने को मिला। राजस्थान के जोधपुर जिले से 30-40 यात्री बस में कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर घूमने आए और स्नानघाट पर पहुंचकर स्नान करने लगे कि पीछे से एक यात्री की जेब से चोर 20,000 रुपए व अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित यात्री ने पुलिस थाने में व्यथा सुनाई और शिकायत पत्र भी दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि यात्रियों की सुरक्षा का प्रबंध किए जाने चाहिएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static