Health & Beauty: 1 महीना लगातार खाएं Avocado फिर देखें जबरदस्त कमाल

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 10:10 AM (IST)

एवोकाडो गहरे हरे रंग का ऐसा फल है, जोकि सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी काफी फायदेमंद है। रोजाना 1 एवोकाडो का सेवन शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं। इससे ना सिर्फ आप बीमारियों से बचे रहते हैं बल्कि स्किन भी ग्लोइंग और बेदाग होती है। चलिए आपको बताते हैं एवोकाडो के कुछ ऐसे फायदे, जिसे जानने के बाद आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।

 

खाने का तरीका

खाने में एवोकाडो को आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। कई जगहों पर सैंडविच में भी एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बटर या ऑयल के स्थान पर भी एवोकाडो का इस्तेमाल कर अनहेल्दी कैलोरी लेने से बचा जा सकता है।

PunjabKesari

एवोकाडो को हेल्थ बेनिफिट्स
गुड फैट से भरपूर

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा यानि गुड फैट होता है। गुड फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर हार्ट अटैक और स्टोक का खतरा कम करता है। आप इसे मेयोनेज या सैंडविच के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

लंच में एवोकाडो का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, इससे भूख कंट्रोल होती है, जो आपको ओवरइटिंग से बचाकर वजन घटाने में मदद करता है। 1 एवोकाडो का सेवन करीब 5 घंटे तक भूख कंट्रोल करता है।

PunjabKesari

आंखों के लिए फायदेमंद

आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ चश्में से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा इससे मोतियाबिंद और आंखों की मांसपेशियां खराब होने का खतरा भी कम होता है।

न्यूट्रीशन से भरपूर

एवोकाडो में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें 20 से अधिक विटामिन और खनिज पदार्थ होते हैं। बता दें कि 1 एवोकाडो में 33% विटामिन-सी, 21% विटामिन-ई, 26% विटामिन-बी 6, 53% विटामिन-के, 19% तांबा, 41% फोलेट , पोटेशियम का 28% और 28% पैंटोथेनिक-एसिड होता है, जिससे बीमारियां आस-पास भी नहीं फटकती।

डायबिटीज

शोध के अनुसार, दुनियाभर में करीब 40-60% लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं। ऐसे में एवोकाडो आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। लंच में इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जोकि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

PunjabKesari

हड्डियों बनाए मजबूत

विटामिन के, फोलेट, कॉपर और अन्य न्यूट्रीशन से भरपूर एवोकाडो हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। अगर आप भी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो रोजाना 1 एवोकाडो का सेवन जरूर करें।

दुरूस्त पाचन क्रिया

1 एवोकाडो में 13 ग्राम फाइबर होता है जो दैनिक अनुशंसित फाइबर का 54% होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भी होता है, पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर रहती है।

कैंसर से बचाव

एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो शरीर में प्रोस्टेट-कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। साथ ही यह कीमोथेरेपी से होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद करता है।

एवोकाडो के ब्यूटी से जुड़े फायदे
चेहरे के दाग-धब्बे

चेहरे के दाग-धब्बे, पिपंल्स और मुहांसों की समस्या को दूर करने के लिए एक बाउल में एवोकाडो, नमक, चीनी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाने के बाद चेहरा धे लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल चेहरे की सभी परेशानियों को दूर कर देगा।

ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन के लिए एवोकाडो और पपीता को मैश करके इसमें शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आ जाएगा।

PunjabKesari

डैंड्रफ करें दूर

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण डैंड्रफ की समस्या को भी ज़ड़ से खत्म कर देते हैं। इसका तेल या गूदा सिर की त्वचा पर लगाने से आपको शुष्क पपड़ीदार स्किन से राहत मिलती हैं।

सफेद बाल

हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल आपकी सफेद बालों की समस्या को भी दूर कर देता है। इसके अलावा इसके तेल से सिर की मसाज करने पर भी सफेद बालों की समस्या दूर हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static