विधानसभा के बाहर बैठने वाले अब लोकसभा में एंट्री के लिए लगा रहे हैं जोर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 01:26 PM (IST)

जालंधरःलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के अलावा डैमोक्रेटिक अलाइंस द्वारा पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और अकाली-भाजपा द्वारा 2-2 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी बाकी रहती है। इससे पहले जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें मौजूदा व पूर्व सांसदों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई जगह मौजूदा विधायकों को भी टिकट दी गई है लेकिन एक दिलचस्प पहलू यह भी देखने को मिल रहा है कि जिन लोगों को पिछला चुनाव हारने की वजह से विधानसभा के बाहर बैठना पड़ा था, वह लोकसभा में एंट्री करने के लिए जोर लगा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो पहले विधायक रह चुके हैं लेकिन कइयों को एक बार भी विधायक बनने का मौका नहीं मिला है। अब देखना यह है कि इनमें से कितनों को एम.पी. बनने में सफलता मिलेगी।

विधानसभा चुनाव हारने वाले ये लीडर लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव

  •  लुधियाना महेशइंद्र ग्रेवाल, अकाली दल।
  •  पटियाला सुरजीत सिंह रखड़ा, अकाली दल।
  •  फतेहगढ़ साहिब दरबारा सिंह गुरु, अकाली दल ।
  •  फतेहगढ़ साहिब अमर सिंह, कांग्रेस।
  •  संगरूर केवल ढिल्लों, कांग्रेस।
  •  फरीदकोट मोहम्मद सदीक, कांग्रेस।
  •  फरीदकोट गुलजार सिंह राणिके, अकाली दल।
  •  खडूर साहिब जागीर कौर, अकाली दल।
  • खडूर साहिब जसबीर सिंह डिम्पा, कांग्रेस।

ये मौजूदा एम.पी. लड़ रहे हैं चुनाव

  •  लुधियाना रवनीत बिट्टू, कांग्रेस।
  •  पटियाला धर्मवीर गांधी, डैमोक्रेटिक अलाइंस।
  •  आनंदपुर साहिब प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकाली दल।
  •  संगरूर भगवंत मान, आम आदमी पार्टी।
  •  फरीदकोट साधु सिंह, आम आदमी पार्टी।
  •  फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया, कांग्रेस।
  •  गुरदासपुर सुनील जाखड़, कांग्रेस।
  •  जालंधर संतोख चौधरी, कांग्रेस।
  •  अमृतसर गुरजीत ओजला, कांग्रेस।

2 पूर्व मंत्रियों को लेकर फैसले का इंतजार
पंजाब में अकाली की तरफ  से हरसिमरत कौर बादल बठिंडा व भाजपा के विजय सांपला होशियारपुर के एम.पी. हैं, जिन दोनों को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। मगर अब तक उनके दोबारा चुनाव लडऩे को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

ये मौजूदा एम.पी. नहीं लड़ रहे हैं चुनाव
-हरिन्द्र सिंह खालसा फतेहगढ़ साहिब से आप की तरफ  से जीते थे लेकिन बाद में उन्हें सस्पैंड कर दिया गया और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
-रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा खडूर साहिब से अकाली के एम.पी. रहे हैं लेकिन अब टकसाली ग्रुप बना लिया है।

पिछली बार हार के बाद फिर मैदान में

  • पटियाला परनीत कौर, कांग्रेस।
  • लुधियाना सिमरजीत बैंस, डैमोक्रेटिक अलाइंस।
  • जसराज सिंह पिछली बार बठिंडा से आप के उम्मीदवार थे, अब संगरूर से डैमोक्रेटिक अलाइंस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव हारने वाले ये लीडर भी मांग रहे हैं टिकट

  •  राजिन्द्र कौर भट्ठल, जगमोहन कंग, मलकीत दाखा कांग्रेस। 
  •  अनिल जोशी, जोगिन्द्र सिंह पंजग्राइयां -अकाली-भाजपा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News