मंडी से नहीं हो रहा गेहूं का उठान, किसान परेशान

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 01:07 PM (IST)

निसिंग(संजय): शहर के नई अनाज मंडी में आवक के अनुसार गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है, जिस कारण अनाज मंडी के आढ़ती व किसान परेशान हो रहे हैं। उठान न होने के कारण आढ़तियों को मंडी में बेमौसमी बरसात का भय भी बना रहता है। जब तक उनके फड़ों से माल सरकारी गोदामों तक नहीं पहुंता तो तब तक उनकी जिम्मेदारी बनी रहती है। मंडी में इस समय लाखों की संख्या में गेहूं की बोरियां पड़ी हुई हैं।

खरीद एजैंसियों के अधिकारियों ने किसानों की फसल तो खरीद ली है लेकिन उठान की ओर उनका कोई ध्यान नहीं गया। अज्ञात सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य प्रदेशों की गेहूं अनाज मंडी में मंडी प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम खरीदी जा रही है। इस ओर मंडी प्रशासन आंख मूंदकर बैठा हुआ है। इस संबंध में मार्कीट कमेटी की सचिव सुमनलता से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

यह कहना है मंडी प्रधान का
इस संबंध में मंडी प्रधान सुभाष सिंगला का कहना है कि उठान न होने से आढ़तियों व किसानों को समस्या हो रही है। जब तक उनकी दुकानों से जमा गेहूं नहीं उठाई जाती, तो उनकी परेशानी बनी रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static