मतदान के लिए बच्चों ने निकाली जनचेतना रैली

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 10:16 AM (IST)

चरखी दादरी(पंकेस): लोकसभा आम चुनाव 2019 में अधिक से अधिक मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप अभियान के अंतर्गत शहर के ए.पी.एस. स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रेम नगर कालोनी में चेतना रैली निकाली और नागरिकों को 12 मई को को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने मतदान करने के लिए गगनभेदी नारे लगाए। चेतना रैली का आयोजन स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. संगीता तेतरवाल के मार्गदर्शन में किया गया। 

चेतना रैली के दौरान विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि न नशे से न वोट से, देश बदलेगा आपकी वोट से। इसी प्रकार विद्याॢथयों ने अधिक से अधिक मतदान के लिए संदेश दिया कि यदि नहीं करेंगे मतदान तो होगा बहुत बड़ा नुक्सान। बच्चों ने अपने विवेक से वोट देने के लिए संदेश दिया कि वोट की कीमत कभी न लेंगे लेकिन वोट जरूर देंगे। इसी प्रकार से बच्चों लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होगा जागरूक मतदाता, का संदेश दिया।

चेतना रैली कालोनी के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में इसी प्रकार के अलग-अलग स्लोगन की पट्टिका लिए विद्यार्थियों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे आने वाली 12 मई को अपने मत का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। इस दौरान स्कूल प्राचार्य नवीन श्योराण, स्वीप अभियान से जुड़े शिक्षक सुंदरपाल फौगाट व संजय शास्त्री के अलावा स्टाफ सदस्य व सैंकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static