छोटी सी बात पर प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल, लाश कुएं में फैंकी (Watch Video)

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 02:21 PM (IST)

जालंधरः एक महीने से लापता लड़की की लाश कुए में से मिलने से सनसनी फैल गई। मामला जालंधर के गांव हुसैनाबाद का है, जहां तान्या नामक लड़की करीब 1 महीने से लापता थी। 

PunjabKesari

परिवार के अनुसार लड़की बाजार से कपड़े लेने गई थी जबकि पुलिस के मुताबिक छोटी सी तकरार के बाद तान्या के प्रेमी ने उसका कत्ल कर दिया और लाश कुएं में फैक दी। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी विदेश चला गया। फिलहाल पुलिस ने सुरजीत नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लड़की के परिवार की तरफ से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News