देश के लोगों का कांग्रेस व अकाली-भाजपा से हुआ मोह भंग: भगवंत मान

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 12:37 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): देश के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों से तंग आ चुके हैं। लोगों का कांग्रेस व अकाली-भाजपा से मोह भंग हो चुका है, इसलिए वह तीसरे विकल्प की ओर देख रहे हैं। ये शब्द हलका संगरूर से आप पार्टी के मौजूदा सांसद तथा उम्मीदवार भगवंत मान ने ‘पंजाब केसरी’ से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि अपने 50 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने देश को लूटा। कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों से किया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। अकाली दल गुरू की गोलकों को लूट रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News