सुबह जिम के बाहर व शाम को सिविल अस्पताल में भिड़े युवक

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 11:07 AM (IST)

कपूरथला (भूषण): कपूरथला में 2 गुटों के बीच शुरू हुई गैंगवार उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक गुट ने दूसरे गुट के घायल हुए युवकों पर सिविल अस्पताल के सॢजकल वार्ड में जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सिविल अस्पताल में बिगड़ते माहौल को काबू पाने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरिंद्र सिंह गिल की निगरानी में सिटी पुलिस ने जहां छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में युवक मौके से फरार हो गए।

थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित 24 आरोपियों सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार अमृतपाल सिंह पुत्र देव निवासी गांव पत्तड़ कलां जिला जालंधर ने सिटी पुलिस को बताया कि वह 18 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे अपने दोस्त के साथ कपूरथला शहर आया था। इस दौरान करीब 9.30 बजे सुबह उसे मनजोत के मामे के लड़के का फोन आया, जिसने उसे बताया कि शहर के एक जिम के बाहर लव पुत्र गुरतेज सिंह, पम्म पुत्र गुरतेज सिंह, सूरज पुत्र मलकीत सिंह, कुलदीप उर्फ मानक पुत्र शिंद्रपाल, मनोज सभी निवासी मोहल्ला महताबगढ़ कपूरथला 2-3 अज्ञात आरोपियों के साथ उसे ललकारते हुए उसकी पगड़ी उतार दी तथा उसकी दस्तार की बेअदबी की है, जिस दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर उसे व मनजोत नामक युवक को घायल कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंच घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जिनके बयानों पर पुलिस ने लव, पम्म, सूरज, कुलदीप उर्फ  मानक तथा मनोज व 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

इसी दौरान देर रात करीब 10 बजे सिविल अस्पताल में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए। जब हरनेक सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी खीरावाली, सुखजिंद्र सिंह उर्फ सुखा पुत्र निर्मल सिंह, हरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गोला, अमृतपाल सिंह पुत्र देव, शरनजीत सिंह उर्फ गुरदयाल, जगा, मनजीत, लव पुत्र गुरतेज सिंह, पम्म पुत्र गुरतेज सिंह, सूरज पुत्र मलकीत सिंह, पंजाब उर्फ पंजाबा पुत्र प्रकाश राम, परमवीर सिंह उर्फ रिंका पुत्र हरबंस लाल निवासी मोहल्ला महताबगढ़ तथा कई अज्ञात आरोपी, जोकि कृपाण, दातर आदि से लैस थे, सॢजकल वार्ड में पहुंच गए, जिस दौरान दोनों पक्षों से संबंधित उक्त आरोपियों का आपस में झगड़ा हो गया तथा दोनों ने एक-दूसरे को मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे लव, सूरज, मनोज तथा गुरतेज घायल हो गए। इस दौरान सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमृतपाल सिंह तथा मनजोत सिंह को भी चोटें लगीं। दोनों पक्षों में हुए झगड़े के कारण सॢजकल वार्ड में काफी खून बिखर गया तथा अन्य  मरीजों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरिंद्र सिंह गिल की निगरानी में थाना सिटी कपूरथला के एस.एच.ओ. यादविंद्र सिंह बराड़ ने पुलिस टीमों के साथ दोनों पक्षों को अलग करते हुए एक आरोपी कुलदीप उर्फ मानक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में आरोपी मौके से भाग निकले।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा : डी.एस.पी. गिल
इस पूरे मामले को लेकर हरकत में आई कपूरथला पुलिस ने जहां शुक्रवार को कपूरथला शहर व आसपास के क्षेत्रों से संबंधित आरोपियों को पकडऩे के लिए पूरा दिन छापामारी की, वहीं इसको लेकर डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरिंद्र सिंह गिल ने थाना सिटी में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. सङ्क्षतद्र सिंह के आदेशों पर शहर में गुंडागर्दी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डी.एस.पी. गिल ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने गुंडा तत्वों को पकडऩे के  लिए जनता को सहयोग करने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News